प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। PM Kisan Samman Nidhi Yojana के तहत किसानों के खातों में ₹2000 की अगली किस्त नवंबर के पहले हफ्ते में आ सकती है। हालांकि अभी सरकार की तरफ से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है, लेकिन तैयारियां तेज मानी जा रही हैं।
इन किसानों को ही मिलेगा पैसा
सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार केवल उन्हीं किसानों को पैसा मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी शर्तें पूरी की हैं। अगर आपने eKYC या रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं किया है, तो आपके खाते में पैसा नहीं आएगा। इसलिए समय रहते जरूरी काम पूरा करना बेहद जरूरी है।
eKYC क्यों है जरूरी
eKYC अब इस योजना का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि पैसा सही व्यक्ति के खाते में पहुंचे। अगर आपका आधार, बैंक खाता और योजना की जानकारी आपस में लिंक नहीं है, तो सिस्टम भुगतान रोक सकता है और किस्त अटक सकती है।
ये भी पढ़ें : आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी, Yogi सरकार बढ़ाएगी मानदेय और देगी स्मार्ट सुविधाएं, किया ये ऐलान !
पात्रता के नियम समझें
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य जमीन है और जो भारत के नागरिक हैं। वहीं आयकर देने वाले, 10000 रुपये से ज्यादा पेंशन पाने वाले या बड़े पदों पर रह चुके लोग इस योजना के पात्र नहीं माने जाते।
नए किसान ऐसे करें आवेदन
अगर आप नए किसान हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। आधार नंबर, मोबाइल नंबर और जमीन से जुड़ी जानकारी भरने के बाद आपका आवेदन जांच के लिए भेजा जाता है।
अभी करें ये जरूरी काम
अगर आप चाहते हैं कि ₹2000 की अगली किस्त बिना रुकावट आपके खाते में आए, तो तुरंत eKYC पूरा करें और अपनी जानकारी अपडेट करें। थोड़ी सी लापरवाही आपके पैसे को रोक सकती है, इसलिए समय रहते सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।