.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D4d7710ae-ac43-4ce6-84ee-f39c9e51c1fb&w=3840&q=75)
PM Modi big statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी सुधारों को देश की आजादी के बाद का सबसे बड़ा फैसला बताया है। उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर उचित स्थान दिलाने के लिए समय-समय पर बड़े सुधार जरूरी हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के साथ एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जीएसटी अब पहले से कहीं ज्यादा सरल हो गया है। उन्होंने कहा कि अब जीएसटी की दरें मुख्य रूप से दो ही रह गई हैं – 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत। पीएम ने याद दिलाया कि स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के लिए अगली पीढ़ी के सुधारों का वादा किया था और अब यह उसका हिस्सा है।
नवरात्र से लागू होंगी नई दरें
पीएम मोदी ने जानकारी दी कि 22 सितंबर, सोमवार यानी नवरात्र के पहले दिन से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत को आगे ले जाने के लिए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म किया गया है। पीएम ने इसे ‘जीएसटी-2’ बताते हुए कहा कि यह देश को ‘सपोर्ट और ग्रोथ का डबल डोज’ देगा। उन्होंने कहा कि इन बदलावों से न केवल टैक्स व्यवस्था आसान होगी, बल्कि त्योहारों से पहले आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी देखेःPutin revealed the secret: पुतिन ने खोला राज़, पीएम मोदी संग कार में डेढ़ घंटे तक चली गुप्त बातचीत
पंचरत्न से बदलेगी तस्वीर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था में पांच बड़े लाभ जुड़ेंगे। पहला, टैक्स सिस्टम और अधिक सरल होगा। दूसरा, नागरिकों की जीवन गुणवत्ता बेहतर बनेगी। तीसरा, खपत और विकास को नया बढ़ावा मिलेगा। चौथा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस मजबूत होगा जिससे निवेश और रोजगार बढ़ेंगे। और पांचवां, विकसित भारत के लिए कोऑपरेटिव फेडरलिज्म और भी सशक्त होगा। पीएम मोदी ने इसे भारत की प्रगति की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि यह सुधार देश को नए विकास युग में ले जाएगा।