
PM Modi meets President: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति भवन में हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि दिवाली आत्मचिंतन, सहयोग और जरूरतमंदों की मदद का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार को सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाएं।
उपराष्ट्रपति से भी मिले प्रधानमंत्री
दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी। उपराष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और उपराष्ट्रपति ने देश की एकता और प्रगति की कामना की। उपराष्ट्रपति ने बाद में राष्ट्रपति मुर्मू से भी मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। यह मुलाकात देश के शीर्ष नेतृत्व के बीच सौहार्द और परंपरा का प्रतीक मानी जा रही है।
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and wished him a very happy Diwali.@VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/Vi8WCTI2Yk
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
यह भी देखेंःJMM big decision: बिहार चुनाव से JMM का बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन की पार्टी अब नहीं लड़ेगी चुनाव
सैनिकों के साथ मनाई दिवाली
राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल भी अपनी परंपरा निभाई और गोवा व कारवार तट पर आईएनएस विक्रांत पर जवानों के साथ दिवाली मनाई। उन्होंने सैनिकों से बातचीत करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा में उनका योगदान राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक है। मोदी ने कहा, “समुद्र की लहरों पर चमकती रोशनी हमारे वीर जवानों की बहादुरी का प्रतीक है।” पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने और स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने की अपील भी की।