PM Modi warmly welcomed Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं एयरपोर्ट पहुंचकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुतिन के विमान के पालम एयरपोर्ट लैंड करते ही पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर अभिवादन किया। स्वागत के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने मित्र पुतिन के लिए विशेष संदेश साझा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति पुतिन का भारत में स्वागत करके उन्हें बेहद खुशी हुई है। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों नेताओं के बीच होने वाली बातचीत का उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
Delighted to welcome my friend, President Putin to India. Looking forward to our interactions later this evening and tomorrow. India-Russia friendship is a time tested one that has greatly benefitted our people.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/L7IORzRfV9
— Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2025
मोदी का पुतिन के लिए स्वागत संदेश
स्वागत के बाद जारी अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने दो देशों की गहरी मित्रता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत–रूस की दोस्ती समय के हर पड़ाव पर मजबूत साबित हुई है और इससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिला है। पुतिन के इस दौरे को खास माना जा रहा है, क्योंकि रूस–यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। पीएम मोदी गुरुवार शाम पुतिन के सम्मान में एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी भी करने वाले हैं, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अनौपचारिक बातचीत होने की संभावना है।
यह भी देखेंःPM Modi picked up Putin: PM मोदी ने अपनी गाड़ी में पुतिन को एयरपोर्ट से साथ लिया, सामने आई कार की पूरी डिटेल
रणनीतिक साझेदारी के 25 साल
पुतिन ने आखिरी बार दिसंबर 2021 में भारत का दौरा किया था, जिसके बाद दोबारा उनकी यह यात्रा बदली वैश्विक परिस्थितियों के बीच काफी महत्व रखती है। यह दौरा भारत–रूस की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। वर्ष 2000 में व्लादिमीर पुतिन और तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस साझेदारी की नींव रखी थी। माना जा रहा है कि इस बार की बैठक में रक्षा सहयोग, ऊर्जा, व्यापार और विशेष रूप से S-400 मिसाइल सिस्टम जैसे अहम मुद्दों पर प्रगति की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत हो सकते हैं।