PM Modi Wishe Diwali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। दिवाली की पूर्व संध्या पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने कहा कि दीपावली का पर्व पूरे देश को रोशनी से भर देता है। यह त्योहार अंधकार के खिलाफ उजाले और सकारात्मकता के संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि हर साल की तरह इस बार भी वह देश के वीर जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे।
वीडियो संदेश जारी कर दी बधाई
प्रधानमंत्री ने अपने वीडियो संदेश की शुरुआत नमस्ते कहकर की। उन्होंने कहा कि पूरा देश दीपावली के रंग में रंगा हुआ है और चारों तरफ रोशनी दिखाई दे रही है। यह पर्व हमें अंधकार के खिलाफ लड़ने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए कामना की कि आने वाला समय सभी के जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए।
जवानों के साथ दिवाली मनाने की परंपरा जारी
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह भी हर साल बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश के वीर जवानों के बीच जाकर त्योहार मनाना उनकी पुरानी परंपरा रही है और इस बार भी वह इसे जारी रखेंगे। प्रधानमंत्री का जवानों के साथ दिवाली मनाने का यह कार्यक्रम देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और आभार जताने का अवसर माना जाता है।
यह भी देखेंःअखिलेश यादव 12 दिसंबर को जाएंगे अयोध्या, रामलला के दर्शन से पहले यूपी की राजनीति गरमाई
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से की मुलाकात
दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर दीपावली की बधाई साझा की।
अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हुए उपराष्ट्रपति
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित दसवें दीपोत्सव के अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस पवित्र आयोजन में उपराष्ट्रपति की मौजूदगी दीपोत्सव को यादगार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने विभिन्न देशों से आए राजदूतों, उच्चायुक्तों और राजनयिकों का भी स्वागत किया। उन्होंने बताया कि सरयू नदी के तट पर 30 लाख से अधिक मिट्टी के दीप जलाए जाने का आयोजन अंधकार पर सत्य और धर्म की विजय का संदेश देता है।
Have a great Diwali! https://t.co/YbFVq7tHmx
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026
Met Vice President Thiru CP Radhakrishnan Ji and exchanged Diwali greetings. @VPIndia @CPR_VP https://t.co/wRIchNUGhv
— Narendra Modi (@narendramodi) November 7, 2026