PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना (PM Vishwakarma Yojana) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता और आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देना है। इस योजना की शुरुआत 23 सितंबर 2023 को की गई थी। इसके तहत देशभर में 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण, आर्थिक मदद और कम ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। सरकार का लक्ष्य है कि स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाकर आत्मनिर्भर भारत के विजन को मजबूत किया जाए।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने पर लाभार्थियों को कई वित्तीय सुविधाएं मिलती हैं। सबसे पहले सरकार 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है, जिससे लाभार्थी अपने काम के लिए आवश्यक टूलकिट खरीद सके। इसके अलावा, उन्हें प्रशिक्षण अवधि के दौरान रोजाना 500 रुपये का भत्ता भी दिया जाता है। योजना में 5% की सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी है। पहले चरण में 1 लाख रुपये तक का लोन 18 महीनों के लिए दिया जाता है, और इसे चुकाने के बाद दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के भीतर चुकाने की शर्त के साथ मिलता है।
यह भी देखेंःIndonesian mosque: इंडोनेशिया की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 50 से ज्यादा घायल
ऐसे करें योजना में आवेदन
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ पाने के लिए पात्र व्यक्ति अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वहां अधिकारी आवेदक की पात्रता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन करते हैं। सब कुछ सही पाए जाने पर आवेदन स्वीकृत कर लिया जाता है। इसके अलावा, इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर लॉगिन करना होगा और आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन स्वीकृत होने के बाद लाभार्थी सीधे योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।