देश में गैस इस्तेमाल को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एलपीजी की बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंता के बीच अब पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में सरकार और गैस कंपनियों ने लोगों को आकर्षित करने के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिससे नया कनेक्शन लेना और भी आसान हो गया है।
नए कनेक्शन पर मिलेगी बड़ी छूट
अगर आप पहली बार PNG कनेक्शन लेने की सोच रहे हैं, तो आपको सिक्योरिटी फीस नहीं देनी पड़ सकती। इस पहल का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को पाइप गैस से जोड़ना है, ताकि सिलेंडर पर निर्भरता कम हो सके और घरों तक गैस की सप्लाई आसान बने।
इन लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
यह सुविधा खासतौर पर नए ग्राहकों के लिए लागू की गई है। जो लोग पहली बार PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें इस छूट का लाभ मिल सकता है। शहरों में रहने वाले उपभोक्ताओं और अपार्टमेंट या सोसायटी में रहने वालों को इसका ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : तेल संकट पर बड़ा अलर्ट, Iran युद्ध लंबा खिंचा तो मई तक हिल सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था
31 मार्च तक ही मिलेगा ऑफर
इस ऑफर के साथ एक समय सीमा भी तय की गई है। 31 मार्च तक आवेदन करने वाले ग्राहकों को ही सिक्योरिटी फीस में छूट दी जाएगी। यानी अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करना जरूरी होगा।
फ्री गैस का भी मिलेगा फायदा
सिर्फ सिक्योरिटी फीस में छूट ही नहीं, बल्कि कुछ कंपनियां नए कनेक्शन पर 500 रुपये तक की फ्री गैस भी दे रही हैं। इससे शुरुआती खर्च और कम हो जाएगा और उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत मिलेगी।
PNG की ओर बढ़ता रुझान
सरकार का फोकस अब PNG को बढ़ावा देने पर है, क्योंकि यह सुरक्षित, सुविधाजनक और लगातार मिलने वाली गैस सेवा है। इस तरह के ऑफर से उम्मीद है कि आने वाले समय में और ज्यादा लोग पाइप्ड गैस को अपनाएंगे और रसोई गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।