Political Activity: बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वे राजभवन जाकर राज्यपाल को इस्तीफा सौंप सकते हैं। इसके साथ ही राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।
एनडीए बैठक में होगा फैसला
भारतीय जनता पार्टी और सहयोगी दलों के गठबंधन एनडीए की अहम बैठक मंगलवार शाम को होगी। इसी बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगने की संभावना है। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
जेडीयू की अलग बैठक नहीं
जनता दल (यूनाइटेड) की अलग से कोई बैठक नहीं होगी। पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को एनडीए की बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इसी बैठक में आगे की रणनीति तय होगी।
यह भी देखेंःPolitical battle on Ambedkar Jayanti: अंबेडकर जयंती पर सियासी संग्राम, दलित वोट बैंक पर सबकी नजर
कैबिनेट बैठक के बाद बड़ा फैसला
सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी। इसके बाद वे इस्तीफा दे सकते हैं। उनके करीबी नेताओं का कहना है कि भविष्य में भी सरकार उनके मार्गदर्शन में ही काम करेगी।
नई सरकार पर सबकी नजर
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और सत्ता की बागडोर किसके हाथ में जाएगी। आने वाले कुछ घंटों में राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।