SP MP statement Sparks Debate: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव के एक बयान ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में ईंधन के दामों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, इस पर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
50-60 रुपये बढ़ोतरी का दावा
सपा नेता ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार फिलहाल कीमतों को लेकर फैसला टाल रही है। उनका कहना है कि कुछ राज्यों के चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम 50-60 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जा सकते हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
मिडिल ईस्ट तनाव को बताया वजह
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष, खासकर अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को उन्होंने संभावित कीमत वृद्धि का कारण बताया। उनका कहना है कि इस टकराव से वैश्विक स्तर पर तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर भारत जैसे देशों पर पड़ सकता है।
यह भी देखेंः1500 Bangladeshis deported: दिल्ली में अवैध प्रवासियों पर सख्ती, 1500 से ज्यादा बांग्लादेशी किए गए डिपोर्ट
बिजली दरों पर भी निशाना
रामगोपाल यादव ने दिल्ली में बिजली दरों में संभावित बढ़ोतरी को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही और उसकी प्राथमिकता कुछ खास वर्गों तक सीमित है।
सरकार की समीक्षा
वहीं सपा सांसद डिंपल यादव ने भी एलपीजी और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में ऊर्जा और आपूर्ति से जुड़े क्षेत्रों की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाए रखने पर जोर दिया गया।