.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D38b5459c-776a-432b-868d-8397dc447217&w=3840&q=75)
Pooja Palpraises Yogi government: अतीक का नाम लेने पर सपा से निष्कासित हुईं पूजा पाल, योगी सरकार की जमकर तारीफ
समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और इसके बाद उनका बयान सामने आया है। पूजा पाल ने कहा कि विधानसभा में माफिया अतीक अहमद का नाम लेने पर ही उन्हें पार्टी से निकाला गया। उन्होंने साफ कहा कि अगर अतीक का नाम नहीं लेतीं तो आज भी सपा में होतीं। कौशांबी के चायल से विधायक पाल का कहना है कि अतीक ने उनकी जिंदगी बर्बाद की है और जब भी उनकी बात होगी तो उनका नाम जरूर आएगा।
सपा पर हमला और अतीक का जिक्र
पूजा पाल ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सदन में उन्होंने माफिया अतीक अहमद को मिट्टी में मिला देने की बात कही थी, जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उनका कहना है कि यह सजा सिर्फ इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने सच बोला। उन्होंने कहा कि अतीक उनका दुश्मन था और उसने उनके परिवार को तबाह कर दिया। पूजा ने कहा कि वे यूपी की जनता के लिए लड़ती रही हैं और जो लोग अतीक से पीड़ित थे, उनके लिए भी आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर आरोप लगाया कि उस दौर में राजनेताओं की हत्या तक हो जाती थी और हत्यारों को वर्षों तक सजा नहीं मिलती थी।
यह भी देखेंःC.P. Radhakrishnan: महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित
योगी सरकार की तारीफ
वहीं मौजूदा सरकार की तुलना में पूजा पाल ने कहा कि आज हालात बदले हैं। उन्होंने कहा कि जब अपराधियों ने किसी की हत्या की, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले से उनके बेटों तक का एनकाउंटर कर दिया गया। यह बड़ा बदलाव है जो बताता है कि सरकार अपराधियों पर सख्त है। उन्होंने कहा कि फर्क इस बात से पड़ता है कि सत्ता में कौन बैठा है— अपराध को बढ़ावा देने वाला या उसे खत्म करने वाला। योगी से मुलाकात पर पूजा पाल ने कहा कि यह मुलाकात एक विधायक के तौर पर हुई थी और उन्होंने अपने क्षेत्र के कामों को लेकर बातचीत की। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी वे अपने समाज और प्रदेश की जनता के लिए काम करती रहेंगी।
#WATCH | Lucknow | On meeting with UP CM Yogi Adityanath, Samajwadi Party expelled MLA Pooja Pal says, "I just met CM Yogi Adityanath as an MLA... I am not sure of what I will do next, but I want to work for my people..." pic.twitter.com/HLr7Gllmkv
— ANI (@ANI) August 17, 2025