POWERGRID Jobs 2026: पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की ओर से गैर-कार्यकारी के 660 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। जिसमें जूनियर ऑफिसर ट्रेनी, डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं। इसके साथ ही POWERGRID की सहायक कंपनी CTUIL भी विभिन्न पदों पर भर्ती कर रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन
डिप्लोमा ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) पद के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा होना जरूरी है। डिप्लोमा ट्रेनी (सिविल) के लिए सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा और 70 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। डिप्लोमा ट्रेनी (सर्वे) के लिए सिविल या सर्वे इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (HR) के लिए BBA, BBM या BBS में तीन साल की डिग्री और सामान्य वर्ग के लिए 60 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (F&A) पद के लिए CA या CMA इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। वहीं जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी (Survey) के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सर्वेयर ट्रेड में दो साल का आईटीआई कोर्स होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: BTSC Recruitment 2026: बीटीएससी में पॉलिटेक्निक इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए तो आवेदन शुल्क भी श्रेणी के अनुसार तय किया गया है। सामान्य, ओबीसी (NCL) और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को डिप्लोमा ट्रेनी और जूनियर ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए 300 रुपये तथा जूनियर टेक्नीशियन ट्रेनी पद के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
भरना होगा बांड
डीटीई और जेओटी पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 2,50,000 रुपये का बांड देना होगा, जबकि JTT पद के लिए यह राशि 1,25,000 रुपये रखी गई है। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए यह बांड राशि अपेक्षाकृत कम निर्धारित की गई है।