
Meerut Crime News: मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी 5 महीने की गर्भवती पत्नी की चाकू से हत्या कर दी। आरोपी रविशंकर ने पुलिस को सूचना देकर खुद ही गिरफ्तारी दी और पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। रविशंकर का आरोप है कि उसकी पत्नी सपना का व्यवहार शादी के बाद से ही बदला हुआ था और वह उससे न तो ठीक से बात करती थी और न ही उसे समझने की कोशिश करती थी। वह अक्सर अपनी बड़ी बहन और जीजा मुन्ना से फोन पर बातचीत करती रहती थी, जिससे रविशंकर को शक होने लगा था।
पति ने लगाया चरित्र पर सवाल, जताया अविश्वास
रविशंकर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी सपना दिन-रात अपने जीजा और बहन से बातचीत करती थी। कई बार वह खुद को नजरअंदाज महसूस करता था और सपना की इस आदत को लेकर कई बार समझाने की कोशिश भी की। लेकिन सपना ने साफ कह दिया था कि वह सब कुछ छोड़ सकती है, मगर अपनी दीदी और जीजा को नहीं। रविशंकर को शक होने लगा कि सपना का अपने जीजा से कुछ और ही रिश्ता है। यहां तक कि वह कई बार रात में भी जीजा से फोन पर बात करती पकड़ी गई थी। यह सब बातें रविशंकर के मन में शक और गुस्से को बढ़ाती रहीं।
यह भी देखेंःHeavy Rain IMD Alert: अगले 5 दिन कहर बनकर बरसेगी बारिश, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
गुस्से में ली पत्नी की जान, पुलिस हिरासत में आरोपी
2 अगस्त 2025 को जब सपना अपने जीजा के घर गई थी, तब रविशंकर वहां पहुंचा और गुस्से में आकर चाकू से उसकी हत्या कर दी। उसने बताया कि वह यह सब नहीं करना चाहता था, लेकिन अपने जज़्बातों पर काबू नहीं रख पाया। उसने यह भी कहा कि कई बार आत्महत्या करने की सोच भी चुका था, लेकिन आखिर में सपना की हत्या कर दी। गंगानगर इंस्पेक्टर अनूप सिंह के अनुसार, आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं, सपना के जीजा मुन्ना ने कहा कि उन्होंने सपना को बेटी की तरह पाला था और उन्हें यह नहीं पता था कि रविशंकर उसके घर आकर इस हद तक जा सकता है।