Prime Video Release 2026: अमेज़न प्राइम वीडियो ने साल 2026 के लिए अपने सबसे बड़े धमाके का ऐलान कर दिया है। मुंबई में आयोजित 'प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स' इवेंट में प्लेटफॉर्म ने एक साथ 55 नई फिल्मों और वेब सीरीज की घोषणा की है। जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं का कंटेंट शामिल है। बता दें, इस लिस्ट में 'पंचायत 5' और 'फर्जी 2' जैसे ब्लॉकबस्टर शो के साथ-साथ कई नई बड़ी फिल्में भी शामिल हैं।
पंचायत सीजन 5
अभिषेक (जितेंद्र कुमार) की फुलेरा की यात्रा जारी रहेगी। सीजन 5 में गांव की राजनीति और अभिषेक के करियर के बीच नए मोड़ देखने को मिलेंगे। थिएटर रिलीज के बाद नागजिला प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगी।
फर्जी सीजन 2
शाहिद कपूर एक बार फिर 'सन्नी' के किरदार में नोटों की दुनिया में तहलका मचाएंगे। विजय सेतुपति और केके मेनन भी अपने दमदार रोल में लौट रहे हैं। हालांकि, प्राइम वीडियो ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2: द रिवेंज'की सुनामी, तीसरे दिन रचेगी इतिहास, ₹300 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार!
मिर्जापुर: द मूवी
इस बार मिर्जापुर का भौकाल सिर्फ मोबाइल स्क्रीन पर नहीं, बल्कि सिनेमाघरों के बड़े पर्दे पर भी दिखेगा। पंकज त्रिपाठी और अली फजल अपनी जंग को एक नए स्तर पर ले जाएंगे।
अन्य रिटर्निंग शो
इसमें 'कॉल मी बे' (सीजन 2), 'दहाड़' (सीजन 2), 'द ट्रेटर्स' (सीजन 2), 'इंस्पेक्टर ऋषि' (सीजन 2) और 'वदंथी' (सीजन 2) शामिल है।
टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी
कास्ट-रवि किशन, आदित्य रावल
जॉनर-थ्रिलर
आदर्श बाल विद्यालय
कास्ट- के के मेनन, नवीन कस्तूरिया
सिस्टम
कास्ट- सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर
ग्राम चिकित्सालय 2
कास्ट- अमोल पाराशर
रफ्तार
कास्ट: राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश
जॉनर: एक्शन/ड्रामा
वाइब
कास्ट: कुनाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव
जॉनर: ड्रामा
नई नवेली
कास्ट: यामी गौतम
जॉनर: ड्रामा
कुकू की कुंडली
कास्ट: भुवन बाम, वामिका गब्बी
जॉनर: कॉमेडी/ड्रामा
मटका किंग
कास्ट: विजय वर्मा
जॉनर: क्राइम ड्रामा