Priyanka Chopra Ring: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हमेशा ही अपने पति निक जोनस के प्रति प्यार जताने के लिए चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी मालती के हाथों को थामे हुए एक फोटो साझा की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में प्रियंका और मालती के हाथ तो दिखे ही, लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा चर्चा में रही, वह थी प्रियंका की अंगूठी, जिसने फैंस का ध्यान खींचा.
डायमंड रिंग में छुपा प्यार का अनोखा इज़हार
प्रियंका की अंगूठी सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं थी, बल्कि उसमें उनके और निक के नाम के पहले अक्षर N और P एक दिल के आकार के डायमंड से जुड़े हुए थे. यह रिंग इस बात का प्रतीक बनी कि कैसे प्रियंका ने अपने पति के लिए अपने प्यार को एक खास अंदाज में जाहिर किया. जैसे ही ये फोटो सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना अंबानी परिवार की नई बहू राधिका मर्चेंट की शादी की अंगूठी से कर दी.
राधिका मर्चेंट की अंगूठी से मिलती-जुलती डिजाइन
दरअसल, राधिका मर्चेंट की शादी में भी एक ऐसी ही अंगूठी देखने को मिली थी जिसमें उनके और अनंत अंबानी के नाम के पहले अक्षर एक दिल के आकार में जुड़े थे. प्रियंका की अंगूठी का डिज़ाइन देखकर यूजर्स को तुरंत राधिका की अंगूठी की याद आ गई. दोनों ही अंगूठियां न सिर्फ अपने डिज़ाइन में एक जैसी हैं, बल्कि यह भी बताती हैं कि कैसे आजकल सेलेब्स अपने प्यार को यूनिक और पर्सनल तरीकों से दर्शा रहे हैं.