Increasing Tension in Iran: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत और उसके बाद जारी अमेरिकी-इजरायली हमलों से मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है। लगातार हो रही सैन्य कार्रवाई के बीच आम नागरिकों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने हिंसा और लक्षित हत्याओं की कड़ी निंदा की है और शांति की अपील की है।
शांति की अपील
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि किसी संप्रभु राष्ट्र के नेतृत्व की लक्षित हत्या और निर्दोष लोगों की मौत को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि चाहे कारण कुछ भी बताए जाएं, ऐसी घटनाएं निंदनीय हैं। उनका मानना है कि दुनिया को नए युद्धों की नहीं, बल्कि संवाद और शांति की जरूरत है।
आंख के बदले आंख
उन्होंने महात्मा गांधी के प्रसिद्ध विचार का जिक्र करते हुए कहा कि “आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देती है।” प्रियंका ने कहा कि जो देश इस संघर्ष में शामिल हैं, उन्हें संयम बरतना चाहिए। बढ़ते टकराव से क्षेत्रीय स्थिरता पर गंभीर असर पड़ सकता है और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
The targetted assassination of the leadership of a sovereign nation by the so called leaders of the democratic world and the killing of multitudes of innocent people is despicable and deserves strong condemnation, no matter what the proclaimed reason for it is.
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 1, 2026
It is tragic that…
यह भी देखेंःKarachi arson and firing: कराची में आगजनी और फायरिंग के बीच 20 से अधिक लोगों की मौत, लाहौर तक फैला विरोध
फंसे भारतीयों को लाने की मांग
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री से अपील की कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। हमलों के बाद कई देशों ने अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जिससे उड़ानें प्रभावित हुई हैं। Air India ने भी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बदलाव की घोषणा की है।
बिगड़ते हालात
मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर दुबई से लेकर भारत तक महसूस किया जा रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को कुछ देशों के एयरस्पेस से बचने की सलाह दी है। हजारों भारतीय अब भी तनावग्रस्त इलाकों में मौजूद हैं। ऐसे में सरकार की कूटनीतिक और मानवीय पहल पर सभी की नजर टिकी है।