CUET UG Answer Key 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का भी मौका दिया जाएगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. इसके बाद cuet Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपने लॉगिन डिटेल्स डालें और सब्जेक्ट का ऑप्शन चुनें।
4. आंसर-की का पीडीएफ आपके सामने खुल जाएगा।
4. अब आप इसे डाउनलोड करके अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
बता दें कि प्रोविजनल आंसर-की जारी करने के साथ ही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोल दी गई है। अगर कोई उम्मीदवार किसी प्रश्न-उत्तर से अंसतुष्ट हैं, तो वे ऑनलाइन माध्यम से उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने की विंडो 11 जून तक खुली रहेगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आपत्ति अवश्य दर्ज कर लें, अन्यथा उम्मीदवारों को बाद में दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
जमा करनी होगी ऑब्जेक्शन फीस
बता दें कि उम्मीदवारों को ऑब्जेक्शन फीस का भुगतान करना भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का भुगतान करना होगा। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शुल्क का भुगतान किए बिना चुनौतियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा और भुगतान का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।
NTA हेल्पलाइन से ले सकते हैं मदद
अगर किसी उम्मीदवार को सीयूईटी यूजी आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने में या आंसर-की देखने में किसी भी तरह की परेशानी आती है, तो वो एनटीए हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या [email protected] पर ईमेल भेज सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA की ओर से NTA CUET UG की परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 11 मई से लेकर 07 जून तक आयोजित कराई गई थी। यह परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 15,68,867 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।