iPhone 17 Discount Offer: अगर आप iPhone 17 खरीदने का सपना देख रहे थे, लेकिन बजट की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां दरअसल, क्रोमा की 'एवरीथिंग एप्पल' की सेल में iPhone 17 को अब तक के सबसे कम प्रभावी कीमत पर पेश किया जा रहा है। क्रोमा की सेल में यह आईफोन 45,000 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस फोन पर क्या-क्या डिस्काउंट मिल रहे हैं।
iPhone 17 पर बंपर डिस्काउंट
आपको बता दें कि ऐप्पल ने सितंबर 2025 में iPhone 17 को भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन क्रोमा पर चल रहे सेल के जरिए आप इस फोन को मात्र 45,000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं। बता दें, क्रोमा पुराने फोन पर 23,500 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू, 8,000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज बोनस, 1658 रुपये का डिस्काउंट कूपन और 4974 रुपये की कीमत का Tata Neu Coins बेनेफिट दे रही है। इन सबको मिलाकर iPhone 17 आप 44,768 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
iPhone 17 के फीचर्स
iPhone 17 में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। इस फोन में पहली बार नॉन-प्रो मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.3-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। वहीं कैमरे की बात करें, तो इसमें 48MP का मेन कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है, साथ ही 18MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Oneplus New Launch: वनप्लस के Nord CE 6 Lite की सेल भारत में शुरू, जानें कीमत और फीचर्स
कब तक चलेगी सेल
आपको बता दें कि iPhone 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन चुका है। क्रोमा की यह सेल 16 मई 2026 तक चलेगी। यह ऑफर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर उपलब्ध है। इसके अलावा, सेल में iPhone 15 और iPhone 16 पर भी बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं।
Galaxy S25 Ultra पर भी छूट
iPhone 17 के अलावा Galaxy S25 Ultra पर भी जबरदस्त छूट मिल रही है। बता दें, सैमसंग ने गैलेक्सी S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन इस सेल में यह फोन 97,999 रुपये में लिस्टेड है। फ्लैट डिस्काउंट के अलावा इस फोन पर 4500 रुपये तक के बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इस तरह यह फोन असली कीमत से 35,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है।