PSSSB Group D Admit Card 2026: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (PSSSB) की ओर से ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद “PSSSB Group D Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सभी विवरण ध्यान से जांच लें
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता जैसी अहम जानकारी दी गई होती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और सभी विवरण ध्यान से जांच लें।
यह भी पढ़ें: School Admissions: दिल्ली स्कूलों में 'नॉन-प्लान' दाखिले हुए स्टार्ट, जानें पूरा प्रोसेस
इस दिन होगी परीक्षा
बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार ग्रुप डी के पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार 5 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। बता दें, ग्रुप डी की चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से लिखित परीक्षा पर ही आधारित है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।