Bank Jobs: अगर आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। जी हां दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए 5 हजार से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी यानि की आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 फरवरी तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5138 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि डिग्री का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। चयन के समय उम्मीदवारों को अपनी मार्कशीट और डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिखाने होंगे।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में 400 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 साल होनी चाहिए और अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
वहीं चयन प्रक्रिया की बात की जाए तो, इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन चार चरणों में किया जाएगा, जिसमें सबसे पहलेऑनलाइन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, इसमें सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा की परीक्षा और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा।