RRB JE Admit Card 2026: आरआरबी की ओर से जूनियर इंजीनियर भर्ती (CEN 05/2025) परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कोर्ड दर्ज करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रजिस्टर्ड ईमेल और नंबर पर भी भेजा जाएगा
आपको बता दें कि आरआरबी की ओर से एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक उम्मीदवार के रजिस्टर्ड ईमेल एवं मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए भी भेजा जाएगा। उम्मीदवार चाहे तो उसे वहां से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा शेड्यूल में बदलाव
आपको बता दें कि रेलवे जूनियर इंजीनियर (JE), डिपो सामग्री अधीक्षक (DMS) और रासायनिक एवं धातुकर्म सहायक (CMA) की भर्ती के लिए CBT-1 परीक्षा का शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। जो परीक्षा पहले 3 मार्च 2026 तक चलने वाली थी, अब इसे संशोधित कर 19, 20 और 25 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। हर दिन तीन शिफ्ट में परीक्षा ली जाएगी। हर शिफ्ट की अवधि 90 मिनट (1.5 घंटे) होगी।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Exam Date 2026: RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा की तिथियां जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
इतने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से जूनियर इंजीनियर के कुल 2569 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें से सामान्य वर्ग के लिए 1090 पद, ओबीसी के लिए 615, ईडब्ल्यूएस के लिए 244 पद, एससी के लिए 410 पद और एसटी के लिए 210 पद आरक्षित हैं।
एडमिट कार्ड अनिवार्य
परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मोबाइल में दिखाया गया एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। साथ ही उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी कार्ड ले जाना न भूलें। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।