Railway Minister Ashwini Vaishnaw: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चल रही बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में जानकारी दी कि इस महत्वाकांक्षी योजना में गुजरात के वापी और सावरकुंडला सेक्शन में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यह हिस्सा दिसंबर 2027 तक पूरा हो जाएगा. जापान की मदद से बन रहे इस प्रोजेक्ट से दो बड़े शहरों के बीच सफर का समय काफी कम हो जाएगा और आर्थिक-सामाजिक विकास को भी बल मिलेगा.
गुजरात सेक्शन दिसंबर 2027 तक होगा तैयार
रेल मंत्री ने बताया कि वांपी और सावरकुंडला के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का गुजरात वाला हिस्सा दिसंबर 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा. इस हिस्से में काम बहुत तेजी से चल रहा है. वहीं महाराष्ट्र वाला हिस्सा, जिसमें बांद्रा- कुर्ला कॉम्प्लेक्स से साबरमती स्टेशन तक का रूट शामिल है, उसके 2029 तक पूरे होने की उम्मीद है. यह पूरा कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है और इसमें जापान की हाई स्पीड रेल तकनीक की मदद ली जा रही है.
यह भी पढ़ेंःUP conversion gang youth: आगरा में धर्मांतरण गैंग का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से फंसाकर बनाया जाता था शिकार
12 स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन, विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस प्रोजेक्ट में कुल 12 स्टेशन होंगे, जो मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और सावरमती में स्थित होंगे. इन स्टेशनों के जरिए क्षेत्रीय संपर्क और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा. इसके साथ ही औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को एक नई दिशा मिलेगी.