RAC Passengers : ट्रेन के एसी कोच में सफर करने वाले RAC यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों की तरह पूरी बेडरोल किट दी जाएगी। पहले कई यात्रियों की शिकायत थी कि RAC टिकट होने पर उन्हें चादर, तकिया या कंबल पूरी तरह नहीं मिलता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने नए निर्देश जारी कर सभी जोनल रेलवे और संबंधित विभागों को इस व्यवस्था को तुरंत लागू करने के आदेश दिए हैं।
अब क्या मिलेगा RAC यात्रियों को?
रेलवे के नए आदेश के अनुसार AC कोच में यात्रा करने वाले हर RAC यात्री को अलग से पूरी बेडरोल किट दी जाएगी। इसमें चादर, कंबल, तकिया और अन्य जरूरी बेडरोल सामग्री शामिल होगी, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
सभी रेलवे जोन को जारी हुए निर्देश
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे, IRCTC और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नए नियम का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही ट्रेन स्टाफ और कोच अटेंडेंट को भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी RAC यात्री को बेडरोल से वंचित न रखा जाए।
ये भी पढ़ें : Kanpur-Lucknow Expressway हुआ टोल फ्री, सड़क धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन
बेडरोल नहीं मिले तो ऐसे करें शिकायत
अगर यात्रा के दौरान आपको बेडरोल किट नहीं मिलती है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए RailMadad ऐप या वेबसाइट, रेलवे हेल्पलाइन 139, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @RailSeva, ट्रेन में मौजूद टीटीई या कोच अटेंडेंट से संपर्क किया जा सकता है।
किन यात्रियों को मिलेगा फायदा?
यह सुविधा केवल एसी स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए लागू होगी। 1AC, 2AC, 3AC और RAC यात्रियों को पूरी बेडरोल किट मिलेगी। हालांकि AC चेयर कार में सफर करने वाले यात्रियों पर यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।
यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की पहल
रेलवे का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य सभी एसी यात्रियों को समान सुविधा देना और यात्रा को अधिक आरामदायक बनाना है। नए निर्देश लागू होने के बाद RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब बेडरोल के लिए अलग से परेशान नहीं होना पड़ेगा।