Driver posts in High Court: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत 25 पदों पर चयन किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 18 सितंबर तय की गई है। हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि जरूरत के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।
कैटेगरी वाइज पद
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 25 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें से 21 पद जनरल कैटेगरी, 3 पद एससी-एसटी-बीसी और 1 पद पूर्व सैनिक के लिए निर्धारित है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
1. सबसे पहले पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. उसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
4. अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ मैट्रिक में हिंदी या पंजाबी विषय पढ़ा होना चाहिए। उम्मीदवार के पास वैलिड लाइट मोटर व्हीकल लाइसेंस भी होना चाहिए। इसके अलावा कार चलने का कम से कम 2 वर्ष का एक्सपीरियंस मांगा गया है।
आयु सीमा
वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 सितंबर 2026 को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैटेगरी के आधार पर अलग-अलग आवेदन फीस निर्धारित किया गया है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के सामान्य और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये शुल्क जमा करना होगा। जबकि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के एससी, एसटी, बीसी वर्ग और पूर्व सैनिकों को 800 रुपये आवेदन फीस देना होगा।