
RRB JE Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जेई के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के तहत 2500 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानि 31 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप को फॉलो कर आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबासइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 2569 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जो 30 नवंबर तक चलेगी। वहीं आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 तय की गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन CBT 1, CBT 2 लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 06 के मुताबिक 35,400/- प्रति माह बेसिक सैलरी के अलावा हर महीने भत्ते भी मिलेंगे।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वहीं, शैक्षणिक योग्यता की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंस्टीट्यूट से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए, वहीं ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए एससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूबीडी, महिला ट्रांसजेंडर, माइनोरिटीज और इकोनोमिकल बैकवर्ड क्लास (EBC) वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अन्य उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।