Railway Apprentice Recruitment 2025: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां क्योंकि रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, उत्तर रेलवे ने 2025-26 सत्र के लिए अप्रेंटिस के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती अभियान के जरिए 4 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 दिसंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. पहले आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद RRC Railway Apprentice Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि आरआरसी नॉर्दन रेलवे की ओर से कुल 4116 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें लखनऊ जोन में 1397 पद, दिल्ली में 1137 पद, फिरोजपुर में 632 पद, अंबाला में 934 पद और मुरादाबाद में 16 पद निकाले गए हैं। इन पदों के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और कारपेंटर समेत कई ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती होगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र 15 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला वर्ग के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं है।