
भारतीय रेलवे त्योहारों में भीड़ कम करने और टिकट बुकिंग आसान बनाने के लिए ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ ला रही है. 14 अगस्त 2025 से यात्री आने-जाने दोनों टिकट एक साथ बुक कर सकेंगे. आगे की यात्रा 13 से 26 अक्टूबर 2025 और वापसी यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच होगी. वापसी टिकट के मूल किराए पर 20% छूट मिलेगी, बशर्ते दोनों टिकट एक ही श्रेणी और रूट के हों. योजना सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों में लागू होगी, फ्लेक्सी किराया ट्रेनों को छोड़कर. टिकट केवल ऑनलाइन या काउंटर से बुक होंगे और रिफंड की सुविधा नहीं होगी.
ये भी पढ़ें : SIR और 'वोट चोटी' पर तनातनी बढ़ी, अखिलेश की तस्वीर की चर्चा छिड़ी, समाजवादी अंदाज में दिखाए अखिलेश ने तेवर, चढ़ा सियासी पारा !
योजना कब से और किन तारीखों पर लागू होगी?
योजना की बुकिंग 14 अगस्त 2025 से शुरू होगी. आगे की यात्रा के लिए 13 अक्टूबर 2025 से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की ट्रेन यात्राओं के लिए टिकट बुक होंगे. वहीं वापसी की यात्रा के लिए 17 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 के बीच की यात्राओं के लिए टिकट बुक होंगे. वापसी यात्रा पर अग्रिम आरक्षण अवधि (ARP) लागू नहीं होगी, यानी आप इसे पहले ही बुक कर सकते हैं.
छूट कैसे मिलेगी?
आगे और वापसी की यात्रा एक ही श्रेणी और एक ही रूट (ओरिजिन-डेस्टिनेशन) पर होनी चाहिए. वापसी टिकट के किराए पर 20% की छूट मिलेगी. इसके लिए दोनों टिकट एक साथ बुक करने होंगे.लेकिन इस योजना में टिकट रिफंड नहीं होगा. ये स्कीम सभी श्रेणियों और विशेष ट्रेनों (डिमांड पर चलने वाली ट्रेनों) पर लागू होगी. फ्लेक्सी किराया वाली ट्रेनों पर ये स्कीम लागू नहीं होगी. सिर्फ कंफर्म टिकट ही मान्य होगी.