RRB Section Controller Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी 2026 में किया जाएगा, जिसके लिए एग्जाम सिटी और एडमिट कार्ड तय समय पर जारी किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन पिछले साल अक्टूबर 2025 में ही लिए जा चुके हैं। बता दें कि ये पे लेवल 6 का पद है। ऐसे में शुरुआती वेतन 35400 तय किया गया है।
इस दिन होगी परीक्षा
आरआरबी की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक सेक्शन कंट्रोलर (सीईएन 04/2025) भर्ती परीक्षा का आयोजन 11 से 12 फरवरी 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/ CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिन्हें 120 मिनट में हल करना होगा। इस परीक्षा को पास करने के बाद CBAT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: CTET Exam: क्या सरकारी शिक्षक बनने के लिए सिर्फ CTET परीक्षा पास करनी होती है? जानिए टीचर बनने के लिए योग्यता
एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी
वहीं, एग्जाम सिटी स्लिप की बात करें, तो आरआरबी की ओर से इस भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। इससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की डिटेल हासिल करके पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकेंगे। ध्यान रखें कि सिटी स्लिप का उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
वहीं, एडमिट कार्ड भी परीक्षा से 4 दिन पूर्व जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। जहां से उम्मीदवार आसानी से उसे डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।