उत्तर भारत में ठंड दिन पर दिन बढ़ रही है. ऐसे में कोहरा भी बढ़ने लगा है. जिसका सबसे गहरा असर रेलवे पर पड़ता है. इस मौसम में घने कोहरे के चलते अधिकतर ट्रेनें लेट होती हैं या फिर हादसा होने का खतरा बना रहता है. वहीं इस बार घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं. फिलहाल रेलवे ने घने कोहरे के अनुमान को देखते हुए 56 प्रमुख ट्रेनों को सर्दियों में कैंसिल करने का फैसला लिया है.
1 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक 56 ट्रेनें कैंसिल
मिली जानकारी के अनुसार घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे द्वारा 1 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक कई अहम रूटों पर 56 ट्रेनें कैंसिल रखने का आदेश जारी कर दिया है. जिससे कि कम विजिबिलिटी के चलते कोई भी जोखिम न लिया जाए और रात के समय होने वाली देरी संभावित हादसों से बचा जा सके. खास तौर पर पंजाब रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर देशने को मिलेगा.
अधिकारियों के मुताबिक इन ट्रेनों की एडवांस बुकिंग पहले ही रोक दी गई थी और सभी स्टेशन मास्टर्स को नोटिस भी भेज दिया गया है. इसके साथ ही रिजर्वेशन सिस्टम में ट्रेनों की कैंसिल स्थिति अपडेट कर दी गई है. जिससे किसी भी यात्री को आखिरी वक्त में परेशानी से दो-चार ना होना पड़े.
ये भी पढ़ें : 2025 में 5.3% टूटा रुपया बाजार में हलचल, लेकिन सरकार निश्चिंत, जानिए क्या है वजह ?
यह रूट्स होंगे प्रभावित
रेलवे अधिकारियों की मानें तो ये कदम विंटर प्रिपरेशन प्लान का हिस्सा है. दरअसल सर्दियों में विजिबिलिटी इतनी कम होती है कि लंबी दूरी की ट्रेनें चलाना खतरे से खाली नहीं होता है. ऐसी स्थिति में ट्रेनें बार-बार रुकती हैं, घंटों लेट हो जाती हैं और ऑपरेशन भी धीमा पड़ जाता है. वहीं रेलवे के इस फैसले का असर चंडीगढ़, जालंधर, लुधियाना और पंजाब के अन्य बड़े स्टेशनों पर भी देखने को मिलेगा. इस व्यवस्था के चलते रोजाना इंटरसिटी से आने जाने वाले यात्रियों और जम्मू और वैष्णो देवी जाने वाले लोगों को इन महीनों में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.
कैंसिल की गई ट्रेनों की लिस्ट
इंटरसिटी एक्सप्रेस 14681/14682 1 दिसंबर से 1 मार्च तक कैंसिल
अमृतसर चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14541/14542 और नंगल डैम एक्सप्रेस 14505/14506 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल
कालका वैष्णो देवी एक्सप्रेस 14503/14504 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक कैंसिल
जन सेवा एक्सप्रेस 14617/14618 3 दिसंबर से 2 मार्च तक कैंसिल
अमृतसर अजमेर एक्सप्रेस 19611/19614 5 दिसंबर से 1 मार्च तक कैंसिल
लालकुआं अमृतसर एक्सप्रेस 14615/14616 और दुर्ग्याना एक्सप्रेस 12357/12358 6 दिसंबर से 28 जनवरी तक कैंसिल
योगनगरी जम्मू तवी एक्सप्रेस 14606/14605 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक कैंसिल
अकाल तख्त एक्सप्रेस 12317/12318 7 दिसंबर से 24 फरवरी तक कैंसिल
गरीब रथ एक्सप्रेस 12207/12208 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक कैंसिल
इसके साथ ही रेलवे की तरह से यात्रियों को ये हिदायत दी गई है कि वे सफर से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें. जिससे किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े. यात्री ट्रेन का स्टेटस ऑनलाइन रेलवे की बेवसाइट और ऐप के जरिए पता कर सकते हैं.