
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए "राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश" नाम की नई स्कीम शुरू की है. इस योजना के तहत, अगर यात्री आने और जाने का टिकट एक साथ बुक करते हैं, तो वापसी के टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी. यह स्कीम होली, दिवाली, छठ जैसे त्योहारों पर यात्रा करने वालों के लिए है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई यात्री दिल्ली से छठ के लिए बिहार या पूर्वांचल के किसी जिले में जा रहा है, तो:
जाने का टिकट: 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच बुक हो.
वापसी का टिकट: 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच बुक हो.
ऐसी स्थिति में वापसी के टिकट पर 20% की छूट मिलेगी.
जैसे, अगर वापसी का टिकट 1000 रुपए का है, तो यात्री को केवल ₹800 ही देना होगा.
ये भी पढ़ें : Rakshabandhan के दिन आई शहादत की खबर, कुलगाम में 9वें दिन भी जारी जंग, पढ़ें एक क्लिक में
स्कीम की शर्तें
1. एक ही नाम और एक ही रुट
दोनों टिकट एक ही यात्री के नाम और एक ही रूट के होने चाहिए (जैसे दिल्ली-पटना-दिल्ली).
2. बुकिंग प्रक्रिया
पहले जाने का टिकट बुक करें. फिर "कनेक्टिंग जर्नी" फीचर से वापसी का टिकट बुक करें. वापसी टिकट के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) लागू नहीं होगा, यानी इसे यात्रा के बहुत पहले नहीं बुक किया जा सकेगा.
3. कन्फर्म टिकट जरूरी
आने और जाने, दोनों टिकट कन्फर्म होने चाहिए. वेटिंग या RAC टिकट पर यह छूट नहीं मिलेगी.
सीधे शब्दों में रेलवे का ये ऑफर त्योहारों पर भीड़ को संभालने और यात्रियों को सस्ता सफर देने के लिए है.