
RRB NTPC Vacancy 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रेजुएट के बाद अंडर ग्रेजुएट एनटीपीसी भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3050 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 नवंबर 2025 तय की गई है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbapply.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
यह भी पढ़ें: DMRC Recruitment 2025: दिल्ली मेट्रो में जनरल मैनेजर के पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
आपको बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अंकों वाली शर्त नहीं लगेगी। इसके साथ ही अकाउंट क्लर्क कम टाइपिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग भी आनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। 1 जनवरी 2026 के आधार पर उम्र की गणना होगी। वहीं ऊपरी उम्र में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।