RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC की ओर से 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। जो भी उम्मीदवार RPSC 2nd Grade Teacher की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की गई है। इसके साथ ही आयोग ने उम्मीदवारों को आंसर्स पर आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया है। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें आंसर-की
1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद RPSC 2nd Grade Teacher Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
4. अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
उम्मीदवार आंसर-की डाउनलोड कर अपने प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। वही अगर किसी भी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके आंसर पर ऑब्जेक्शन है, तो समय रहते आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार 29 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
कितना देना होगा शुल्क
आपको बता दें कि प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 100 रुपये फीस देनी होगी, जिसका भुगतान ई-मित्र या ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और कट-ऑफ जारी करेगा। इसके आधार पर सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 2nd ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जून, 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा ओएमआर आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित कराई गई। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, उर्दू, पंजाबी और सिंधी सहित कई विषय शामिल थे। इस परीक्षा के जरिये कुल 10537 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।