RBSE 12th Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की तरफ से आज 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी किया गया है। ऐसे में अब 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार है। लेकिन नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों की धड़कनें अब शांत होने वाली हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।
31 मार्च को आ सकता है रिजल्ट
बता दें कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर से कहा गया है कि 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 31 मार्च 2026 को संभव है। नतीजे जल्द जारी हों इसके लिए कार्य किया जा रहा है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
जैसे ही लिंक एक्टिव होगा, आप इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:
STEP 1. ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. होमपेज पर 'Main Examination Results 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अपनी स्ट्रीम (Science, Arts या Commerce) का चुनाव करें।
STEP 4. अपना Roll Number दर्ज करें और 'Submit' बटन दबाएं।
STEP 5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे Download करें या प्रिंट ले लें।
यह भी पढ़ें: CSU Admit Card 2026: सीएसयू नॉन-टीचिंग और लाइब्रेरियन भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
ऐसे भी कर सकते हैं चेक
वहीं, अगर वेबसाइट नहीं चल रही है या स्लो चल रही है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्र को अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाएं और नया मैसेज टाइप करें RJ12 <स्पेस> आपका रोल नंबर अब इस मैसेज को 5676750 या बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर भेज दें.कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर रिजल्ट आ जाएगा।
कब हुई थी परीक्षा
बता दें कि राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं इस साल 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। अब परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।