RSSB 4th Grade Score Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से 4th ग्रेड कर्मचारी भर्ती परीक्षा का स्कोर कार्ड जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और अपने अंकों की पूरी जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार यहां नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा दर्ज करें।
STEP 4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि आरएसएसबी की ओर से राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी जिस पर 8 से 10 नवंबर 2025 तक आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। रिजल्ट 15 जनवरी को जारी हुआ था और फाइनल उत्तर कुंजी 21 जनवरी को जारी की गई थी। वहीं, अब स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Bank Jobs: यूको बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती, इस डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
किसने किया टॉप
बता दें कि इस भर्ती परीक्षा में गौरव कुमार गर्ग ने टॉप किया है, उन्होंने 200 में से 184.4274 नॉर्मलाइज्ड अंक हासिल किए हैंष उनके रॉ मार्क्स 179.8319 रहे. गौरव कुमार गर्ग EWS कैटेगरी से हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 53,750 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।
अगला चरण
आपको बता दें कि लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी डॉक्यूमेंट सही पाए जाने पर उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट कर संबंधित विभागों को फाइनल लिस्ट भेजी जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का शेड्यूल जल्द ही आयोग की ओर से जारी किया जाएगा।