RPSC Senior Teacher Result: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
STEP 4. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
STEP 5. CTRL+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UGC Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने UGC 2026 के नए नियमों पर लगाई रोक, जानें क्या थे 2012 वाले पुराने नियम
कटऑफ लिस्ट भी जारी
आपको बता दें कि आरपीएससी की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड-II रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ भी जारी किया गया है। उम्मीदवार रिजल्ट के साथ-साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले अपना रिजल्ट अवश्य डाउनलोड कर लें।
आगे की प्रक्रिया
इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आइडेंटिटी प्रूफ, और जाति या कैटेगरी के डॉक्यूमेंट (अगर जरूरी है) दिखाने होंगे। वेरिफिकेशन का डिटेल शेड्यूल और जगह जल्द ही RPSC की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।
इस दिन हुई थी परीक्षा
बता दें कि आरपीएससी की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड-II परीक्षा 07, 08, 09, 10, 11, 12 सितंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के जरिए कुल 2129 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।