RGNAU Vacancy 2026: राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी की ओर से जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट, स्टाफ नर्स, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर, जूनियर टेक्नीशियन समेत कई अन्य पदों पर निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 अप्रैल तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन
STEP 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rgnau.ac.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
STEP 4. फिर लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
STEP 5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 14 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के 2 पद, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर के 2 पद, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 2 पद, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर के 2 पद, स्टाफ नर्स के 2 पद, सिक्योरिटी इंस्पेक्टर के 1 पद और जूनियर टेक्नीशियन के 6 पद शामिल हैं।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता पदानुसार अलग-अलग तय की गई है। वहीं आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 साल और अधिकतम आयु 34 साल निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क की बात की जाए तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं जमा करना होगा।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, ट्रेड टेस्ट, इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सफल उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार ₹35,000- ₹60,000/- प्रति माह सैलरी दी जाएगी।