Rajpal Yadav Net Worth: राजपाल यादव एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन और फिल्म निर्माता में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में साइड रोल करके भी अपनी खूब पहचान बनाई। लेकिन राजपाल यादव इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 2010 के चेक बाउंस केस में उन्होंने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है और उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। इसी बीच, इंटरनेट पर उनकी फाइनेंशियल हालत और नेट वर्थ पर एक रिपोर्ट सामने आई है। चलिए यहां राजपाल यादव की नेट वर्थ जान लेते हैं।
राजपाल यादव की नेटवर्थ
ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव एक फिल्म के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। राजपाल यादव ने 'भूल भुलैया 2' में छोटे पंडित का रोल करने के लिए लगभग 1.25 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 'चंदू चैम्पियन' में भी उन्हें फीस के तौर पर 2 करोड़ रुपये मिले थे। 'बेबी जॉन' में उन्होंने 1 करोड़ रुपये लिए थे। अपने मूवी प्रोजेक्ट्स, इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट से कमाई के साथ, राजपाल यादव की नेट वर्थ कथित तौर पर 50 से 85 करोड़ रुपये के बीच है।
लग्जरी गाड़ियां रखे हैं
राजपाल यादव फिल्मों के अलावा, ब्रांड एंडोर्समेंट और इवेंट्स के जरिए भी कमाई करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर अपने ब्रांड एंडोर्समेंट से हर साल 30-35 लाख रुपये कमाते हैं। एक्टर के पास ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्ज़री गाड़ियां हैं। वहीं, राजपाल यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनके पूरे करियर में जिस मूवी में सबसे ज्यादा फीस मिली है, वो प्रियदर्शन की 'चुप चुपके' थी, जिसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आए थे। उनके दोस्त के रोल में दिखे थे।
यह भी पढ़ें: "हॉरर लवर्स तैयार हो जाओ!'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' ओटीटी पर देने वाली है दस्तक, जानिए डेट और प्लेटफॉर्म
राजपाल यादव की अपकमिंग फिल्म
राजपाल यादव के अपकमिंग फिल्म की बात करें, तो वह अहमद खान की मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ वह प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी 'भूत बांग्ला' में भी दिखेंगे, जो 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
9 करोड़ का ब्याज
आपको बता दें कि 2010 में उन्होंने अपनी निर्देशित फिल्म "अता पता लापता" बनाने के लिए एक कंपनी से 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण लोन नहीं चुका पाए, ब्याज के साथ रकम बढ़कर लगभग 9 करोड़ हो गई। कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई और हाल ही में (5 फरवरी 2026 को) उन्होंने दिल्ली की तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया। इसके बाद, एक्टर सोनू सूद ने उन्हें मदद की पेशकश की। एक्टर ने कहा कि राजपाल उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। इसी के साथ एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी कहा कि वह हर तरह से उनकी मदद करेंगे।