.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D87e4e0b7-1e31-4185-a67f-9d919a6c1491&w=3840&q=75)
Rakshabandhan Special:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के लिए एक विशेष तोहफा देने का ऐलान किया है। सरकार ने घोषणा की है कि 8 अगस्त से 10 अगस्त तक तीन दिनों के लिए महिलाएं और लड़कियां, एक सहयात्री के साथ रोडवेज की बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा पूरे राज्य में लागू होगी और सुबह 6 बजे से लेकर 10 अगस्त की रात 12 बजे तक बिना टिकट यात्रा की अनुमति दी जाएगी। पहले यह सुविधा सिर्फ दो दिनों के लिए मिलती थी, लेकिन इस बार पहली बार तीन दिन तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा।
दिल्ली रूट पर विशेष तैयारी, बसों की संख्या में इज़ाफा
रक्षाबंधन के दौरान सबसे अधिक भीड़ दिल्ली रूट पर देखी जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। इस रूट पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा बहनों को अपने भाई के पास पहुंचने में आसानी हो। इसके अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों और रूटों पर भी बसों की संख्या और फेरों में इज़ाफा किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक इस व्यवस्था का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बहन अपने भाई से मिलने से वंचित न रह जाए।
यह भी देखेंःMohan Bhagwat: संघ का बड़ा प्लान, मोहन भागवत के व्याख्यान में बुलाए जाएंगे विरोधी नेता और अल्पसंख्यक चेहरे
डबल इंजन सरकार का महिलाओं के प्रति समर्पण
यह योजना प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। डबल इंजन सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा के लिए नई पहलें कर रही है। रक्षाबंधन जैसे पारिवारिक और सांस्कृतिक पर्व पर यह फ्री यात्रा सुविधा बहनों के लिए एक सच्चे उपहार के रूप में सामने आई है। इससे न केवल आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि पारिवारिक संबंधों को भी मजबूती मिलेगी। इस योजना से लाखों महिलाओं को लाभ होने की उम्मीद है।