Ram Mandir Trust Meeting Live: अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को करीब तीन घंटे तक चली, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद जानकारी सामने आई कि ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बैठक में चंपत राय शामिल नहीं हुए। अब ट्रस्ट की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बैठक में लिए गए फैसलों की औपचारिक जानकारी दी जाएगी और इस्तीफे की घोषणा भी की जाएगी।
बैठक में इस्तीफे और अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा
सूत्रों के अनुसार, चंपत राय के इस्तीफे को मंजूरी मिलने के बाद ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर भी विचार-विमर्श करते रहे। बैठक के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पूरे घटनाक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने मांगी रिमांड
राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में करुणेश पांडे, अनुकल्प मिश्रा और लवकुश मिश्रा की सात दिन की पुलिस रिमांड मांगी गई है। इस मांग पर अदालत में मंगलवार दोपहर सुनवाई होगी। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ के जरिए पूरे घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
यह भी देखेंःPahalgam Terror Attack Case: पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर शिकंजा, एनआईए की चार्जशीट में बनाया आरोपी
बैठक के दौरान कई घटनाक्रम रहे चर्चा में
बैठक शुरू होते ही भाजपा नेता विनय कटियार लखनऊ के लिए रवाना हो गए और मीडिया से दूरी बनाए रखी। वहीं, ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल राव को बैठक स्थल के भीतर जाने से रोक दिया गया। बाद में उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक के फैसलों की आधिकारिक जानकारी देंगे। बैठक में ट्रस्ट के सदस्यों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की और अंतिम निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।