Dhurandhar 2 Movie: बीते साल रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ देश में 1005 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करके सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई। वहीं आज यानि 19 मार्च को इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है, जिसको लेकर फैंस का क्रेज जबरदस्त है। फैंस की दीवानगी देखते हुए 24 घंटे शो चलाए जा रहे हैं।
फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि 'धुरंधर द रिवेंज' की अवधि 229 मिनट और 6 सेकंड है, जो लगभग चार घंटे है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित, इस फिल्म की दूसरी कड़ी में हमजा अली मजारी नाम के एक भारतीय एजेंट की कहानी है, जो पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल द्वारा अभिनीत) के खिलाफ एक खतरनाक लड़ाई में उलझा हुआ है। यह फिल्म जसकिरत सिंह रंगी के हमजा में परिवर्तन, शत्रु क्षेत्र में संयम और साहस के साथ आगे बढ़ने के उनके सफर और अंततः शेर-ए-बलूच के रूप में उनकी सफलता को दर्शाती है। फिल्म इन सभी सवालों के जवाब देती है और साथ ही कहानी में रोमांच को भी बरकरार रखती है।
धुरंधर 2 में छाए राकेश बेदी
इस फिल्म को निर्देशत आदित्य धर ने किया है। फिल्म धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल के अलावा एक और अहम किरदार है, जो कि राकेश बेदी का है। इस फिल्म में उन्होंने जमील जमाली का रोल प्ल किया है। धुरंधर 2 देखने के बाद यूजर्स उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।. यूजर्स का कहना है फिल्म के असली धुरंधर तो राकेश बेदी निकले।
यह भी पढ़ें: DHURANDHAR 2: फिल्म के पहले रिव्यू ने बढ़ाई दिल की धड़कन, लोंगो के बीच गहरा हुआ क्रेज... पढ़ें पूरा रिव्यू
18 मार्च को था प्रीव्यू शोज
'धुरंधर 2' के प्रीव्यू शोज 18 मार्च शाम को हुए थे। इन प्रीव्यूज में ही रणवीर सिंह की फिल्म ने ऐसा धमाकेदार कलेक्शन किया है कि ओपनिंग डे से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी उठने लगी है। फिल्म ने 'स्त्री 2' का प्रीव्यू शोज का रिकॉर्ड भी बहुत बड़े अंतर से तोड़ दिया है।
इन भाषाओं में हुई रिलीज
बता दें कि पिछली बार ‘धुरंधर’ को सिर्फ़ हिंदी में रिलीज किया गया था, लेकिन इस बार इसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया गया है। हालांकि साउथ डब वर्जन का कंटेंट डाउनलोड नहीं हो पाने के चलते कई राज्यों में इसके पेड प्रिव्यू शो कैंसल करने पड़े। वहीं कुछ सेंटर्स पर हिंदी के शो भी कॉन्टेन्ट देरी से डाउनलोड होने के कारण लेट शुरू हुए।
तोड़ सकती है पुराने रिकॉर्ड
फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है। एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने के लिए तैयार है. सेलेब्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म की तारीफ की है।