.jpg%3Falt%3Dmedia%26token%3D3f8ee2fd-ec08-4484-b0a3-d29f0e9f0b09&w=3840&q=75)
Rape Voctim Delivers Baby: लखनऊ में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग ने एक नवजात को जन्म दिया है। 29 मई को किशोरी के माता-पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी के साथ 23 वर्षीय प्रमोद ने रेप किया है। पुलिस ने 30 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मेडिकल जांच में सामने आया था कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती है।
अस्पताल में सुरक्षित डिलीवरी, मां-बच्चा स्वस्थ
6 अगस्त की रात पीड़िता को लेबर पेन होने पर हजरतगंज स्थित झलकारी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने 8 अगस्त की रात करीब 3 बजे सामान्य प्रसव कराया। फिलहाल मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अस्पताल प्रशासन ने साफ किया है कि इलाज और देखभाल पूरी तरह से निशुल्क होगी। साथ ही, नाबालिग मां की काउंसिलिंग भी कराई जा रही है।
यह भी पढ़ेंःCabinet Meeting Today: एलपीजी के दाम नहीं बढ़ेंगे, कैबिनेट ने 52,667 करोड़ के विकास पैकेज को दी मंजूरी
परिवार के सामने भविष्य की चिंता
किशोरी का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और बहराइच से कुछ समय पहले ही लखनऊ आया था। आरोपी का घर में आना-जाना था, इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। अब नवजात की परवरिश और नाबालिग मां का भविष्य परिवार के सामने बड़ी चुनौती है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है, जबकि अस्पताल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है।