RBI Assistant Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बैंक असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन डिटेल दर्ज करना होगा। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
STEP 1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
STEP 2. इसके बाद एडमिट कार्ड संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
STEP 3. अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करें।
STEP 4. आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
STEP 5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस दिन होगी परीक्षा
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार,आरबीआई असिस्टेंट परीक्षा 2026 का आयोजन 11 अप्रैल और 13 अप्रैल को किया जाएगा। इस परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रीजनिंग विषय से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि एक घंटे निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: PSSSB Group D Admit Card 2026: पंजाब ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
मुख्य परीक्षा के पात्र होंगे
प्रारंभिक परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा कुल 200 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी। मुख्य परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। यह एक वर्णनात्मक परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार के तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और कंप्यूटर ज्ञान का मूल्यांकन किया जाता है।
एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य
आपको बता दें कि एडमिट कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज है। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ-साथ एक वैलिड फोटो आई़डी ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के परीक्षा के दिन परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा।