CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार 1.6 लाख से ज्यादा छात्रों ने करीब 4 लाख आंसर शीट्स के मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन किया था। छात्रों को 2 जून से 7 जून तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया था। अब इन छात्रों को अपने री-इवैल्यूएशन रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
OSM से चेक हुई थी कॉपियां
आपको बता दें कि इस साल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियां चेक करने के लिए नए ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) लागू किया था। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 13 मई 2026 घोषित किया गया था। मार्क्स वेरिफिकेशन के बाद, अब री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी किया जाना है।
जुलाई के पहले हफ्ते में हो सकता है जारी
सीबीएसई री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी कर देता है। लेकिन इस बार रिकॉर्ड तोड़ आवेदन आए हैं, जो पिछले कई सालों में सबसे ज्यादा हैं। रिपोर्ट्स की माने तो सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने अभी इसकी कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।
कहां देख सकेंगे रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना री-इवैल्यूएशन रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नज़र बनाए रखें।
सीबीएसई स्टूडेंस की चिंताओं का करेगा समाधान
बता दें कि जिन स्टूडेंट्स ने पिछले स्टेज में अपनी स्कैन की गई आंसर बुक्स के लिए अप्लाई किया था, वे ही अगले स्टेज देखी गई कमियों का वेरिफिकेशन और आंसर्स का री-इवैल्यूएशन का फायदा उठाने के लिए एलिजिबल थे। वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई और दावा किया कि उन्हें अपनी स्कैन की गई आंसर शीट्स समय पर नहीं मिलीं। इस पर CBSE ने कहा कि वह रिजल्ट के बाद की प्रोसेस को पारदर्शी और स्टूडेंट-सेंट्रिक बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने सपोर्ट चैनलों के जरिए सही चिंताओं का समाधान कर रहा है।
2027 से डिजीलॉकर पर मिलेंगी आंसर शीट
बता दें कि अभी तक रिजल्ट के बाद सिर्फ मार्कशीट ही डिजीलॉकर पर मिलती थी, लेकिन साल 2027 से छात्रों की आंसर शीट की स्कैन कॉपी भी सीधे उनके डिजीलॉकर अकाउंट में भेज दी जाएगी। इससे छात्र अपने सभी विषयों की कॉपियां आसानी से देख सकेंगे और री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर पाएंगे।