AIAPGET 2026 Re-Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 'ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट' (AIAPGET) 2026 के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। यह एडमिट कार्ड केवल उन 49 उम्मीदवारों के लिए जारी किए गए हैं, जो जयपुर के परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण अपना पेपर पूरा नहीं कर सके थे। बता दें, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1. सबसे पहले AIAPGET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद एडमिट कार्ड से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगी गई अपनी जानकारी दर्ज करें।
4. आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
5. अब आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
क्या हो रही है दोबारा पीरक्षा
आपको बता दें कि हाल ही में देश के 200 केंद्रों पर हुई इस परीक्षा में कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन जयपुर स्थित श्री सत्य साईं पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अचानक बिजली चली गई। इसके कारण 49 छात्र-छात्राओं का पेपर बीच में छूट गया। NTA ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: UGC NET Cut Off 2026: हिंदी में 198, Geography में 250 तक पहुंचा JRF कटऑफ, NTA ने जारी की पूरी लिस्ट
कब होगी परीक्षा
बता दें कि परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से आयोजित की जाएगी। इस बार एग्जाम राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन, जयपुर में आयोजित की जाएगी।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
NTA ने एक बयान जारी कर कहा है कि परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ जरूरी पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड और आईडी के परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल NTA वेबसाइट देखते रहें।