Read The Traffic advisory: नए साल पर वृंदावन और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए मथुरा पुलिस ने सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए 25 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले चारपहिया और भारी/कमर्शियल वाहनों की वृंदावन शहर में एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। श्रद्धालुओं को शहर के बाहर बने पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर ई-रिक्शा या पैदल मंदिरों तक जाना होगा।
पार्किंग की व्यवस्था
पुलिस के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन पानीगांव लिंक रोड स्थित दारुक पार्किंग और पर्यटन सुविधा केंद्र में पार्क किए जा सकेंगे। वहीं छटीकरा मार्ग से आने वालों के लिए वैष्णो देवी मंदिर के पास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा ITI कॉलेज, पागल बाबा मंदिर सहित अन्य निर्धारित स्थानों पर भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भीड़ अधिक होने पर कुछ दिनों में ई-रिक्शा संचालन पर भी अतिरिक्त पाबंदियां लगाई जा सकती हैं।
यह भी देखेंःThar-Bullet owners: सड़क पर दबंगई नहीं चलेगी, थार-बुलेट वालों को सख्त चेतावनी
भारी वाहनों के लिए रूट
भारी और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग डायवर्जन प्लान लागू किया गया है, जिसके तहत छटीकरा से वृंदावन की ओर इन वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। हालांकि स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर छूट मिलेगी। वहीं एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी वाहनों को प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।