Realme C71 Launch: रियल मी कंपनी ने भारत में अपना नया किफायती 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Realme C71 5G है। यह एक शानदार फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन है। इस फोन को कंपनी ने ₹7,699 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। कंपनी ने RealmeC71 5G फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस फोन में 6300mAh की बैटरी दी गई है, इस फोन में कई शानदार फीचर्स ऑफर हैं। आइए इस फोन के फीचर्स को विस्तार से जानते हैं।
फोन के फीचर्स
RealmeC71 5G में 6.74 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जो 563 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह स्मार्टफोनAndroid 15 पर आधारित Realme UI के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13MP का रियर सेंसर है, जिसमें AI इरेज़र, प्रो मोड, क्लियर फेस और डुअल-व्यू वीडियो जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी हैं। वहीं, इस फोन का फ्रंट कैमरा 5MP कैप्चर को सपोर्ट करता है। इस फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह फोन 6W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर दो दिन तक चल सकती है। धूल और छींटों से बचाव के लिए डिवाइस में IP54 रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें: YouTube Rule Change: 15 जुलाई से बदलेंगे यूट्यूब के नियम, अब इस तरह का कटेंट बनाने पर नहीं मिलेगा पैसा
फोन की कीमत
वहीं, अगर RealmeC71 5G फोन के कीमत की बात करें, तो इस फोन को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹7,699 है। वहीं, इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ₹8,699 रखी गई है। आप इस फोन के दोनों वेरिएंट्स को फ्लिपकार्ट, रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।