Realme New Launch: रियलमी भारत में जल्द ही अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसे कंपनी Realme P4 Lite 5G के नाम से पेश करेगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फोन के लॉन्च डेट की घोषणा भी कर दी है। इसमें 7,000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। बता दें, इस लाइनअप में पहले से ही 5 डिवाइस शामिल हैं, जिनमें Realme P4, Realme P4 Pro, Realme P4x, Realme P4 Power और Realme P4 Lite 4G आता है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि Realme P4 Lite 5G कब लॉन्च होगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं।
19 मार्च को होगा लॉन्च
कंपनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए बताया है कि Realme P4 Lite 5G भारत में 19 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। भारत में यह फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल, वेबसाइट और Flipkart पर आयोजित किया जाएगा।
मिलेगी 7000mAh की बैटरी
फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के मुताबिक, Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें मिस्टिक ग्रीन और मोजैक ब्लू कलर शामिल है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी मिलेगा। कंपनी ने दावा किया है कि फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 1.47 दिन तक चलेगी।
यह भी पढ़ें: Lava New launch: भारत में लॉन्च हुआ Lava Bold 2 5G स्मार्टफोन, कम बजट में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
मिल सकते हैं ये फीचर्स
मिली जानकारी के अनुसार Realme P4 Lite 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसकी 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस बताई गई है। डिवाइस को IP64 रेटिंग मिलेगी, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा। इसके अलावा फोन में 13MP का AI कैमरा मिल सकता है।
कितनी हो सकती है कीमत
वहीं कीमत की बात करें, तो कंपनी ने अभी तक ऑफिशियली तौर पर कीमत की जानकारी नहीं दी है। असली कीमत का खुलासा तो लॉन्च के बाद ही पता चलेगा। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि भारत में 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है।