Realme New Launch: रियलमी कंपनी जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी अपने इस फोन को Realme P4x 5G के नाम से पेश कर सकती है। रियलमी का यह फोन इसे हफ्ते लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और स्टोरेज डिटेल्स लीक हो गई है। इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी भी हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि इस फोन को कितनी कीमत पर लॉन्च किया जाएगा और इसमें क्या-क्या फीचर्स दिए गए हैं।
फोन की कीमत
आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें Realme P4x 5G की कीमत बताई है। Realme P4x 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तक हो सकती है। तो वहीं इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये और 8GB+256GB रैम और स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,499 रुपये हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Apple Store Opening: iPhone लवर्स की मौज, नोएडा के DLF मॉल में इस दिन खुलने जा रहा Apple का 5वां रिटेल स्टोर
इस दिन लॉन्च होगा फोन
आपको बता दें कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन Realme P4x 5G को 4 दिसंबर को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च करेगी। वहीं कंपनी अपने डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगी, जिसमें
ग्रीन, पिंक और वाइट कलर शामिल है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ-साथ रियलमी वॉच 5 को भी लॉन्च करेगी।
फोन के फीचर्स
वहीं इसके फीचर्स की बात करें, तो डिवाइस में 6.72-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। इस डिवाइस में AI-बेस्ड 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलता है। साथ ही फोन में 18GB तक डायनामिक रैम भी मिलेगी। इसके अलावा डिवाइस में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।