MP Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस ड्राइवर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 1000 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर तय की गई है। बता दें यह भर्ती सिर्फ पुरूष उम्मीदवारों के लिए है।
इन पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1000 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें जिला पुलिस बल के 800 पद और विशेष सशस्त्र बल के 200 पद शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, SC और OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास योग्यता रखी गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों के पास भारी वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 29 अक्टूबर के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Vacancy 2026: UPSSSC ने 1784 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जो कि 4 जनवरी 2027 से शुरू होगी। यह पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें बहुविक्लपीय प्रश्न पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। ड्राइविंग टेस्ट केवल पास करना जरूरी होगा। वहीं, फाइनल मेरिट लिस्ट केवल लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।