SBI PO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। जी हां, भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल SBI PO के कुल 1500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 जुलाई तय की गई है।
किस वर्ग में कितने पद
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें एससी के 234, एसटी के 144, ओबीसी के 390, ईडब्ल्यूएस के 144 और जनरल के 588 पद शामिल हैं।
शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
यह भी पढ़ें: CCRUM Vacancy: आयुष मंत्रालय में स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर निकली भर्ती; इस दिन से शुरू होंगे आवेदन
आवेदन शुल्क
वहीं आवेदन शुल्क की बात की जाए, तो एसबीआई में पीओ पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 750 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगा। जबकि एससी, एसटी एवं दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवार निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरण में किया जाएगा। फेज-1 की परीक्षा अगस्त में आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवार फेज-2 की परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि सितंबर में आयोजित होगी। वहीं फेज 2 में सफल उम्मीदवार फेज-3 की परीक्षा में शामिल होंगे, जो कि अक्टूबर या नवंबर माह में आयोजित कराई जा सकती है।