MP Agriculture Extension Officer Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत कुल 2784 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जुलाई तय की गई है।
इतने पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए 2784 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिसमें अनारक्षित 1126, ईडब्ल्यूएस 444, अनुसूचित जाति 316, अनुसूचित जनजाति 122 और अन्य पिछड़ा वर्ग 776 पद निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि या हॉर्टिकल्चर में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की हो। इसके अलावा अन्य किसी तरह का अनुभव या सर्टिफिकेट नहीं मांगा गया है। ऐसे में फ्रेशर कैंडिडेट्स के पास अफसर वाली नौकरी लेने का अच्छा मौका हो सकता है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें, तो अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
इस दिन होगी परीक्षा
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2.30 से 5.30 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद विभाग डॉक्यूमेंट वेरिफिकेश की प्रक्रिया पूरी करेगा।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
3. अब लॉगिन कर मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
4. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।